एमएस वर्ड क्या है इन हिंदी? जानिए MS Word की विशेषताओ और फीचर्स के बारे में:- दोस्तों अगर आप Computer के क्षेत्र से हैं तो आपने Microsoft Word के बारे में जरूर सुना होगा। हम सब अपने-अपने कंप्यूटर में अपनी जरुरत की कार्यों को करने के लिए बहुत सारे एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, प्रोग्राम, टूल्स इत्यादि रखते है इसी तरह कम्प्यूटर पर लेखन का कार्य करने के लिए जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है उसका नाम है MS Word।
Microsoft Word दुनियाभर के कार्यालयों में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है यह पत्रों से लेकर रिपोर्ट तक सभी प्रकार के दस्तावेज़ों के लिए जाने-माने सॉफ़्टवेयर रहा है। इसे Ms word तथा Word के नाम से भी जाना जाता है जो Microsoft Office के पैकेज का एक प्रोग्राम है।
इस लेख में मैं आपको बताउगा एमएस वर्ड क्या है? What is MS Word 2007 in Hindi, MS Word का फुल फॉर्म क्या है? एमएस वर्ड का अविष्कार किसने और कब किया था?, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की क्या विशेषताए है, MS Word Features In Hindi, एमएस वर्ड का उपयोग कैसे करते है और आप कैसे Ms Word को Online सीख सकते हैं? क्योंकि आज हमलोग इस टॉपिक में एमएस वर्ड के बारे में ही चर्चा करने जा रहे है, तो चलिए शुरू करते है….

MS Word क्या है इन हिंदी | एमएस वर्ड का अविष्कार किसने और कब किया था? | MS Word का फुल फॉर्म क्या है?
What is MS Word in Hindi ( एमएस वर्ड क्या है हिंदी में )
MS Word एक Word Processing Program है इसे Ms word तथा Word के नाम से भी जाना जाता है एमएस वर्ड को Microsoft द्वारा विकसित किया गया है जो Microsoft Office का एक भाग है। एमएस वर्ड हर एक यूजर के उपयोग में आने वाला एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमे वर्ड प्रोसेसिंग से सम्बंधित कई तरह के छोटे-बड़े कामो को किया जा सकता है।
MS Word जो Document को Open, Create, Edit, Formatting तथा Print करने के काम में आता है जिससे आप Ms Word में Letter, Application, Resume तैयार कर सकते हैं साथ ही अगर आप चाहें तो Ms Word में Flyers Certificate tourist भी तैयार कर सकते हैं। एमएस वर्ड से साधारण दैनिक पत्र से लेकर डेस्कटॉप पब्लिशिंग स्तर तक के सभी कार्य सुविधपूर्वक किये जा सकते है।
इसमें आप text ही नहीं चित्र या ग्राफ़िक्स सरलता से तैयार सकते है साथ में डिजाइन और फॉर्मेटिंग करके उन्हे सजाकर बढ़िया लुक भी दे सकते हैं। इस तरह के कार्यों को करने के लिए एमएस वर्ड के अन्दर कई तरह फंक्शन, टूल इत्यादि दिए गए होते है जिसकी मदद से बहुत ही एडवांस और आकर्षक डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते है। एमएस वर्ड अपने पहले संस्करण से अब तक अपने क्षेत्र पर राज कर रहा है।
इसके अलावा आप पहले से create और save करके रखे गए किसी भी एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट को edit और modify कर सकते है, जैस की हम सभी जानते है की computer पर स्टोर होने वाली लगभग सभी फाइल्स का अपना कोई unique extension होता है।
ठीक इसी तरह से सभी Ms Word documents या files .docx extension के तौर पर save होती है, यह पूरी दुनिया भर में इस्तेमाल किये जाने वाला सबसे common word processor software में से एक है।
MS Word का फुल फॉर्म क्या है?
MS word का फुल फॉर्म माइक्रोसॉफ्ट वर्ड है एमएस वर्ड एक कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया है।
एमएस वर्ड का अविष्कार किसने और कब किया था?
एमएस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित पर्सनल कंप्यूटरों के लिए एक वर्ड-प्रोसेसिंग प्रोग्राम है। इसका उपयोग किसी भी प्रकार की टेक्स्ट फ़ाइल को संपादित करने के लिए किया जा सकता है, जिसमें प्लेन टेक्स्ट, रिच टेक्स्ट फॉर्मेट (RTF), HTML और अन्य शामिल हैं।
Microsoft Word Microsoft द्वारा प्रकाशित एक वर्ड प्रोसेसर है जो मूल रूप से चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड ब्रॉडी द्वारा बनाया गया है, यह पहली बार 1983 में Xenix सिस्टम के लिए मल्टी-टूल वर्ड नाम से जारी किया गया था बाद में इसका नाम बदल कर Microsoft Word या MS Word कर दिया गया।
अगर आपको माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है की यह कैसे काम करता है इसके क्या उपयोग है तथा आप इसे उपयोग करना कैसे सीख सकते है तो कोई बात नहीं आप सही जगह पर आये है, क्योकि इस आर्टिकल में हम आपको एमएस वर्ड से जुडी पूरी जानकारी हिंदी में देने की कोशिश करेंगे। तो चलिए Microsoft Word के इतिहास को जानते हैं –
एमएस वर्ड का इतिहास – History of MS Word in Hindi
माइक्रोसाफ्ट कंपनी द्वारा वर्ड का पहला वर्जन word 1.0 को 25 अक्टूबर 1983 को लांच किया गया था जो CUI (Character User Interface) पर आधारित वर्ड का पहला संस्करण Unix और एमएस डास आपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किया गया था जिसका नाम मल्टी-टूल वर्ड था। 1981 में बिल गेट्स और पॉल एलेन ने Charies Simonyi और Richard Brodie को Programmers को Hire किया जो पूर्व जेरोक्स प्रोग्रामर थे।
वर्ड का पहला संस्करण Ms Doc और Unix के लिए 1983 में जारी किया गया था। शुरु में इसे Multi tool word के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदल कर एमएस वर्ड कर दिया गया। इसके बाद इसके और संस्करण आये, वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड MS Office 365 के अंतर्गत उपलब्ध है माइक्रोसॉफ्ट 365 के द्वारा MS Word को ऑनलाइन भी प्रयोग किया जा सकता है।
1983 में पहली बार PC Word नाम Magazine के साथ में Microsoft Word की Free Floppy Disk दी गईं जिससे लोगो को इसके बारे में पता चल सके। Microsoft windows के लिए Ms Word का पहला Version 1989 में रिलीज किया गया उस समय विन्डोज का 3.0 वर्जन लांच किया गया था। धीरे धीरे वर्ड के विभिन्न वर्जन को लांच किया गया। Microsoft Word दुनियाभर में Word processing के लिए सबसे लोकप्रिय Software बन गया।
आज सभी जगह इसी का प्रयोग होने लगा चाहे वह एप्लीकेशन लिखना हुआ,लेटर या कोई डाक्युमेन्टेशन करना हुआ। जब इसका वर्जन 2003 और 2007 आया तो यह पुरे बाजार में छा गया। माइक्रोसाफ्ट द्वारा वर्ड में इतनी सुविधा दे दी गयी कि हमें कही और जाने की जरुरत ही नही पड़ती थी। इस सॉफ्टवेयर को Microsoft Windows, Apple macos, Android, and Apple, ios ऑपरेटिंग सिस्टम में चलाया जा सकता है, और WANE का उपयोग करके लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी चला सकते है।
बाजार में Word के मुकाबले का कोई Software नहीं आया आज Microsoft Word पूरी दुनिया में Word processing के लिए लोगों की पहली पसंद है। आइये एमएस वर्ड के कुछ वर्जन के बारे में जानते है….
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के कितने संस्करण है? Version of Microsoft Word
नीचे Microsoft Word के अलग अलग version के बारे में बताया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के वर्जन | साल | ऑफिस सूट |
Word 1.0 | 1989 | |
Word 1.1 | 1990 | |
Word 2.0 | 1991 | ऑफिस 3.0 |
Word 6.0 | 1993 | |
Word 95 | 1995 | ऑफिस 95 |
Word 97 | 1997 | ऑफिस 97 |
Word 98 | 1998 | ऑफिस 97 |
Word 2000 | 1999 | ऑफिस 2000 |
Word 2002 | 2001 | ऑफिस XP |
Word 2003 | 2003 | ऑफिस 2003 |
Word 2007 | 2006 | ऑफिस 2007 |
Word 2010 | 2010 | ऑफिस 2010 |
Word 2013 | 2013 | ऑफिस 2013 |
Word 2016 | 2016 | ऑफिस 2016 |
Word 2019 | 2018 | ऑफिस 2019 |
Word 2021 | 2021 | ऑफिस 365 |
MS Word 2007 को Computer या Laptop में Open कैसे करें? एमएस वर्ड कैसे चलाए?
एमएस वर्ड को आप तीन प्रकार से Open कर सकते है।
- अपने कंप्यूूूटर/लैपटॉप पर start->all program->msword पर Mouse का लेफ्ट बटन पर क्लिक कर Open कर सकते है।
- start->Run पर क्लिक करे, आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन होंगा उसमे आपको winword टाइप कर ok पर क्लिक करना है।
- Desktop Window पर मौजूद MS word के शॉर्टकट आइकॉन पर क्लिक कर ओपन कर सकते है।
पॉवरपॉइंट क्या है? इसे कैसे सीखे हिंदी में
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के एलिमेंट्स ( Elements of Microsoft Word 2007 in Hindi )
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को किसी भी तरीके से खोलने पर ms word की window इस प्रकार दिखेगी।
- Title bar ( टाइटल बार ):- MS Word Window के सबसे ऊपर टाइटल बार होता है, जिसमे Application का logo और नाम, Document का नाम, और तीन कंट्रोल बटन होते है।
- Menu bar ( मेनुबार ):- टाइटल बार के ठीक नीचे मेनू बार होता है, इसमे बहुत से ऑप्शन पाए जाते है जिनका उपयोग आप अपने अनुसार कर सकते है।
- Standard Tool bar ( स्टैण्डर्ड टूल बार ):- यह टूल बार मेनू बार के ठीक नीचे होता है, इसमे कमांड्स icon के रूप में दिखाई देते है। जिनका प्रयोग आप अपने अनुसार कर सकते है। इसमे उन Commands को icon के रूप में दिखाया जाता है जिनको user हमेशा use करता है।
- Formatting Tool bar ( फॉर्मेटिंग टूल बार ):- यह टूल बार Standard tool bar के नीचे होता है। इसमे document को formatting से सम्बंधित ऑप्शन दिए होते है, जिनका user अपने हिसाब से प्रयोग या इस्तेमाल कर सकता है।
- Ruler bar ( रूलर बार ):- यह Formate bar से नीचे और page के ठीक ऊपर होता है इसका इस्तेमाल आप Tab setting और text indentation के लिए कर सकते है।
- Status bar ( स्टेटस बार ):- Status bar MS Word window के सबसे नीचे होता है। यह Document की Current स्थिति को बताता है।
- Text Area ( टेक्स्ट एरिया ):- यह MS word का सबसे ख़ास भाग होता है क्यूंकि हम अपना document यही एडिट करते है।
एमएस वर्ड के टूल्स ( Tools of Microsoft Word 2007 in Hindi )
- Spelling and Grammar ( स्पेलिंग एंड ग्रामर ):- इस ऑप्शन के माध्यम से आप Document के अंदर लिखे गए Text की Spelling जांच सकते है और उस Text की Grammar भी ठीक कर सकते है।
- Word Count ( वर्ड काउंट ):- इस ऑप्शन के द्वारा आप Document की सारी जानकारी पता कर सकते है, की इसमे कितने Paragraphs, lines& words है।
- Auto Correct ( ऑटो करेक्ट ):- यह एक ऐसा ऑप्शन होता है, जिसमे कई वर्ड अपने आप सही हो जाते है। इसमें आप पहले से ही कई वर्ड या form सेट कर सकते हो, जिसमे उसके लिखने के बाद एंटर को प्रेस करने या स्पेस बार प्रेस करने पर स्वयं ही सही हो जाते है।
एमएस वर्ड के प्रारूप ( Formats of Microsoft Word 2007 in Hindi )
- Font ( फॉन्ट ):- इस ऑप्शन के माध्यम से आप अपने Document में लिखे गए Text को एक अच्छा लुक दे सकते है। इससे आप Font name, Style&Size बदल सकते है।
- Paragraph ( पैराग्राफ ):- इस ऑप्शन के माध्यम से आप अपने Document के पैराग्राफ की फॉर्मेटिंग करते है।
- Columns ( कॉलमन्स ):- इस ऑप्शन के द्वारा आप अपने Document के Text को Columns में लिख सकते हो, जैसे की News paper में लिखा होता है।
- Change Case ( चेंज केस ):- इस ऑप्शन के माध्यम से आप अपने Document के Text का केस बदल सकते है, जब आप इस पर क्लिक करते है तो आपके सामने कुछ इस तरह का Dialog box खुलता है।
- Background ( बैकग्राउंड ):- इस ऑप्शन के माध्यम से आप Document का बैकग्राउंड बदल सकते है, जिसमे हम कोई कलर, टेक्सचर या पिक्चर डाल सकते है।
- Tabs ( टैब्स ):- Document में टैब का प्रयोग साधारण लिस्ट की Relatively के लिए किया जाता है। टैब का प्रयोग text में alignment सेट करने के लिए काम आता है।
- Text Direction ( टेक्स्ट डायरेक्शन ):- जो text box डॉक्यूमेंट में insert menu से insert किया जाता है, उसके text का डायरेक्शन बदलने के लिए प्रयोग करते है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के इन्सर्ट ( Inserts of Microsoft Word 2007 in Hindi )
- Break ( ब्रेक ) :- इस ऑप्शन की सहायता से आप डॉक्यूमेंट के matter को पेजो में तोड़ सकते है।
- Page Number ( पेज नंबर ):- इस ऑप्शन की सहायता से आप डॉक्यूमेंट में पेज नंबर डाल सकते है।
- Date and Time ( डेट एंड टाइम ):- इस ऑप्शन की सहायता से आप पेज के अंदर जहां Cursor होता है वहाँ पर डेट एंड टाइम डाल सकते है।
- Auto text ( ऑटो टेक्स्ट ):- इस ऑप्शन के माध्यम से आप पेज के अंदर at the cursor position कुछ विशिष्ट टेक्स्ट को डाल सकते है, इससे टाइप करने का समय बच जाता है और स्पेलिंग भी मिस्टेक नही होती है।
- Symbol ( सिंबल ):- इस ऑप्शन के द्वारा डॉक्यूमेंट में सिंबल को लगाया जाता है।
- Comments ( कमैंट्स ):- इस ऑप्शन की सहायता से आप पेज के अंदर कही भी secret text लगा सकते है। फिर बाद में आप कभी भी उस निश्चित जगह पहुच सकते है।
- Footnote ( फुटनोट ):- इस ऑप्शन के सहायता से हम किसी वर्ड की व्याख्या symbol के साथ पेज के नीचे दे सकते है।
- Caption ( कैप्शन ):- इस ऑप्शन की मदद से आप किसी ग्राफ़िक ऑब्जेक्ट का टाइटल दे सकते है।
- Cross Reference ( क्रॉस रिफरेन्स ):- इस ऑप्शन की सहायता से आप डॉक्यूमेंट में Items को एक दुसरे से लिंक कर सकते है, और इसकी सहायता से एक Location से दूसरे Location पर Navigate कर सकते है। उदाहरण के तौर पर दो हैडिंग को एक दूसरे से लिंक कर सकते है।
- Index & Tables ( इंडेक्स & टेबल्स ):- इस ऑप्शन की सहायता से topics का index तैयार किया जाता है, की कोन से टॉपिक किस पेज पर है इससे टॉपिक ढूढ़ना आसान हो जाता है। जैसे की किताबो के अंत मे दिया होता है। जिससे टॉपिक की मार्किंग कर लेते है, फिर नए पेज पर index को create कर लेते है।
- Picture ( पिक्चर ):- इस ऑप्शन की मदद से डॉक्यूमेंट के अंदर जहा पर Cursor होता है, वहाँ पर Computer में स्टोर अपने अनुसार किसी भी पिक्चर को लगा दिया जाता है।
- Text Box ( टेक्स्ट बॉक्स ):- इसकी मदद से डॉक्यूमेंट के अंदर text box लगा दिया जाता है, इसके बाद इसमें जो text लिखते है उसका हम डायरेक्शन बदल सकते है।
- Hyperlink ( हाइपरलिंक ):- इसकी सहायता से आप किसी दुसरी फ़ाइल को आप डॉक्यूमेंट के अंदर attach कर सकते है, उसका एक लिंक बना सकते है। और उस पर क्लिक करने पर attached फ़ाइल खुल जाती है। इसकी shortcut key ‘ctrl+k’ होती है।
एमएस वर्ड व्यू मेनू ( View Menu of Microsoft Word 2007 in Hindi )
- Normal ( नार्मल ):- इसका इस्तेमाल करने पर बॉर्डर, पेज लेआउट और वर्टीकल रूलर नही दिखाई देता है।
- Web layout ( वेब लेआउट ):- इसका use करने पर view में वेबपेज की तरह दिखाई देता है जैसा कि internet browser पर दिखाई देता है। लेकिन appearence नार्मल व्यू जैसा होता है।
- Print layout ( प्रिंट लेआउट ):- इसमे व्यू में पेज लेआउट, बॉर्डर लेफ्ट टॉप में और रूलर बार, राइट बॉटम में स्क्रॉल बार दिखाई देता है।
- Outline ( आउट लाइन ):- इस व्यू में रूलर बार नही दिखाई देता है, इसमे हैडिंग, सबहैडिंग, टेक्स्ट & सब्डॉक्यूमेंट क्रिएट कर सकते है। इसमे कोई ग्राफ़िक ऑब्जेक्ट नही दिखाई देता है। इसमे आउटलाइन टूलबार भी दिखाई देता है जिसमे इससे संबंधित GUI कमांड्स होती है।
- Toolbar ( टूलबार ):- इस टूलबार में विभिन्न तरीके के टूल उपस्थित होते है जिनको यहा से appear या disappear कर सकते है। जैसे कि standard toolbar, formating toolbar और drawing toolbar।
- Header and Footer ( हैडर और फूटर ):- इस ऑप्शन का इस्तेमाल आप हैडर और फूटर लगाने में कर सकते है। इस ऑप्शन को select करने पर हैडर और फूटर टूलबार भी खुलता है। जिसमे इससे संबंधित कमांड्स होते है।
- Document Map ( डॉक्यूमेंट मैप ):- इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर एक बाई ओर विंडो खुल कर आ जाती है। जिसमे हैडिंग दिखाई देती है, उन हैडिंग पर क्लिक कर उसमे संबंधित text देख सकते है। इस तरह इसका प्रयोग हैडिंग को Collapse & Expand करने के लिए करते है।
- Zoom ( ज़ूम ):- इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप पेज का साइज छोटा या बड़ा कर सकते है।
एमएस वर्ड एडिट मेनू ( Edit Menu of Microsoft Word in Hindi )
- Undo ( अन्डो ):- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर पिछले एक्शन पर पहुच जाते है और current एक्शन को हटा देता है।
- Redo ( रेडो ):- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर current एक्शन डिलीट हो जाता है और आप next एक्शन पर पहुच जाते है।
- Cut ( कट ):- इस ऑप्शन के इस्तेमाल से आप सिलेक्टेड text को हटा कर clipboard में डाल दिया जाता है।
- Copy ( कॉपी ):- इस ऑप्शन के मदद से आप सिलेक्टेड text को कॉपी करके आप clipboard में डाल दिया जाता है और आपका सिलेक्टेड टेक्स्ट वही पर रहता है।
- Paste ( पेस्ट ):- इस ऑप्शन की हेल्प से आप clipboard में कॉपी किये हुए डेटा को पेस्ट कर सकते है जहाँ पर cursor होता है ।
- Paste special ( पेस्ट स्पेशल ):- इस ऑप्शन की हेल्प से Selected text को कट या कॉपी करने के बाद किसी विशिष्ट रूप में पेस्ट कर सकते है। इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर एक डायलॉग बॉक्स खुलता है वहाँ पर विशिष्ट रूप सेलेक्ट करके Ok बटन पर क्लिक करने पर पेस्ट हो जाता है।
- Clear ( क्लियर ):- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर सिलेक्टेड टेक्स्ट हट जाता है।
- Select All ( सेलेक्ट आल ):- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरा डॉक्यूमेंट सेलेक्ट हो जाता है।
- Find ( फाइंड ):- इस ऑप्शन की हेल्प से आप डॉक्यूमेंट के अंदर किसी भी text या word को ढूंढ सकते है।
- Replace ( रिप्लेस ):- इस ऑप्शन की हेल्प से आप किसी स्पेशल टेक्स्ट को किसी दूसरे टेक्स्ट में रिप्लेस कर सकते है।
- Goto ( गोटू ):- इस आप्शन कि सहायता से किसी specified page, line bookmark, comment footnote & heading पर पहुच सकते है।
एमएस वर्ड फाइल मेनू ( File Menu of MS Word 2007 In Hindi )
- New ( न्यू ):- इस ऑप्शन की हेल्प से नया डॉक्यूमेंट बनाया जाता है। इसकी शॉर्टकट key ctrl+N होती है।
- Open ( ओपन ):- इस ऑप्शन की हेल्प से पहले से बना हुआ डॉक्यूमेंट फ़ाइल खोलते है। इसकी shortcut key ctrl+O होती है।
- Close ( क्लोज ):- इस ऑप्शन की हेल्प से current फ़ाइल को बंद किया जाता है।
- Save ( सेव ):- इस ऑप्शन की हेल्प से डॉक्यूमेंट फ़ाइल को हमेशा के लिए स्टोरेज डिवाइस में सेव करते है।
- Save as ( सेव ऐज ):- इस ऑप्शन की हेल्प से current open फ़ाइल की डुप्लीकेट कॉपी तैयार करते है।
- Save as Web page ( सेव एज वेब पेज ):- इस ऑप्शन की हेल्प से फ़ाइल को HTML के फॉर्मेट में सेव करते है जो internet browser से ओपन हो जाती है।
- Page setup ( पेज सेटअप ):- इस ऑप्शन की सहायता से आप पेज की Margin size & Orientation Set करते है। इस ऑप्शन को select करने पर page setup डायलॉग बॉक्स खुल जाता है। margin से पेपर के चारो तरफ स्पेस सेट किया जा सकता है। जैसे कि left right top & bottom इसके साथ header & footer का स्पेस भी निर्धारित कर सकते है। gutter पोजीशन भी सेट कर सकते है। जो कि binding के लिए स्पेस छोड़ते है। इसको पेज के left में या top में set कर सकते है।
- Paper Size ( पेपर साइज ):- इस ऑप्शन की हेल्प से हम पेपर की highth & width घटाते बढ़ाते है और page का orientation set करते है।
- Portrait ( पोर्ट्रेट ):- पेपर पर प्रिंट आउट horizontal lines लाइन्स में होता है।
- Landscape ( लैंडस्केप ):- पेपर पर प्रिंटआउट vertical lines में होता है।
- Print preview ( प्रिंट प्रीव्यू ):- इस कमांड की सहायता से देखते है कि पेपर पर प्रिंटआउट कैसा आएगा।
- Print ( प्रिंट ):- इस ऑप्शन की हेल्प से पेपर पर प्रिंटआउट लिया जाता है। इस पर क्लिक करने पर इसका डायलॉग बॉक्स खुलता है जिसमे हम इसकी सेटिंग कर सकते है।
- Sent to ( सेंट टू ):- इस ऑप्शन की हेल्प से डॉक्यूमेंट को mail या फैक्स कर सकते है।
- Exit ( एग्जिट ):- इस ऑप्शन की हेल्प से आप MS word से बाहर जाते है।
MS Word 2007 में डॉक्यूमेंट कैसे Edit करे?
- आइये अब सीखते है की MS word में document कैसे edit करें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में MS word ओपन करना पड़ेगा जिसके बारे में हमने पहले ही बता दिया है। इसको ओपन करने के बाद आपको निचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना है।
Document में Title कैसे बनाये
- हर डॉक्यूमेंट का अपना एक title होता है। जो document के बाकी हिस्से से ज्यादा बड़े अक्षरों में लिखा जाता है। यह लिखने के लिए आपको MS word के Ribbon में दिए गए styles में से Title नाम का style सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आप Text area में अपने document का title लिखकर enter दबाना है। इसके बाद आप अपने normal document को टाइप करना शुरू कर सकते है।
Font और फॉन्ट का साइज कैसे बदले
- अगर आपने document पूरा टाइप कर लिया है तो आपको Font बदलने के लिए document के पूरे text को सेलेक्ट करना होगा। सेलेक्ट करने के बाद Ribbon के Font बाले हिस्से पर जाना होगा। अब आपको यहाँ पर दो ड्राप डाउन मेनू दिखेंगी जिनमे से एक में फॉन्ट और दुसरे में फॉन्ट के साइज़ का ऑप्शन रहेगा। इसमें से आपको फॉन्ट बाले ड्राप डाउन मेनू पर क्लिक करना है और अपना मन पसंद फॉण्ट सेलेक्ट करना है।
- इसके लिए भी आपको text सेलेक्ट करना होगा सेलेक्ट करते समय इस बाद का ध्यान रखें की कही आपने किसी heading या title को तो सेलेक्ट नहीं किया है। text सेलेक्ट करने के बाद Ribbon के font वाले हिस्से में फॉण्ट drop down मेनू पर क्लिक करे और अपने फॉण्ट का साइज़ सेलेक्ट करें।
MS Word 2007 में आइटम की लिस्ट कैसे बनाये?
- MS word 2007 में आप दो तरह की लिस्ट बना सकते है पहली बुलेट लिस्ट इस लिस्ट में आपको लिस्ट आइटम के पहले एक बुलेट दिखाई देगा और दूसरी है नंबरिंग लिस्ट इसमें हर आइटम के पहले एक क्रमशः एक नंबर या अल्फाबेट दिखाई देगा। लिस्ट बनाने के लिए आपको Ribbon के पैराग्राफ वाले सेक्शन में जाना होगा उसमे से दोनों types मेसे कोई एक टाइप सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप अपनी लिस्ट बना सकते है लिस्ट में अगला आइटम जोड़ने के लिए enter तथा लिस्ट को ख़तम करने के लिए दो बार enter प्रेस करना होगा।
अपने डॉक्यूमेंट को सेव कैसे करे?
- अपने डॉक्यूमेंट को Save करने के लिए आपको File के बटन पर क्लिक करना होंगा फिर आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आएंगे जिसमे से Save और Save as का ऑप्शन भी दिखाई देंगे, किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करके आप अपने डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस में Save कर सकते है।
MS Word Web Related Features in Hindi ( वेब संबंधित विशेषताएं )
- वेब संबंधित फ़ाइल बनाना
- डॉक्यूमेंट को HTML फॉर्मेट में सेव कर सकते है, जिसको हम INTERNET Browser से भी देख सकते है।
- वेब पेज विज़ार्ड इसकी सहायता से हम जल्दी और आसानी से वेब पेज बना सकते है।
- इसकी सहायता से हम वेब पेज प्रीव्यू देख सकते है कि कैसा ब्राउज़र पर दिखेगा।
- Hyperlink interface, इसकी मदद से हम दूसरे डॉक्यूमेंट या पेज को लिंक कर सकते है, जिससे इस पर क्लिक करने पर वह पेज खुल जाता है।
- इसमे INTERNET से कनेक्शन कर सकते है और ईमेल ओर फैक्स बहुत ही आसानी से कर सकते है।
MS Word Internal Features in Hindi ( आंतरिक विशेषतायें )
- बिना किसी दूसरी क्रिया को प्रभावित करे यूजर अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकता है।
- यूजर अपनी पसंद की गई भाषाएं सॉफ्टवेयर डाल सकता है और उससे संबंधित Spelling & Grammar Checking tool भी डाल सकते है।
- यूजर अपनी मन पसंद भाषा मे काम कर सकता है जिसको Operating System Support करे।
MS Word Features in Hindi ( सामान्य विशेषतायें )
- Office assistant, यह हेल्प प्रदान करने का एक गेटवे होता है। इसकी सहायता से MS word से सम्बंधित किसी भी टॉपिक की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- MS Word 3D शेप बनाने के टूल प्रदान करता है, जिसकी सहायता से हम मन चाही 3D Drawing बना सकते है।
- mail merge की हेल्प से यूजर कम समय मे कई correspondence latter कर सकता है। इसमे latter document & Record Source Document को एक मे मिलाकर के correspondence latter तैयार कर सकते है।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के new version में Ribbon दिखाई देते है। इसकी शुरुवात 2007 के version से की गई थी। यह इसकी सबसे अच्छी विशेषता है।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड हमें इसमें बनायीं गई File को कई Format में सेव करने की सुविधा देती है।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के नए Version PDF File को भी Edit करने की सुविधा प्रदान कराती है।
- Ms Word वर्तमान में सभी प्रकार की Image Format को Support करता है जैसे JPG और GIF, वर्तमान में Office 365 Pro Plus और Office 2019 में SVG Vector Image Format को भी Import किया जा सकता है!
- Ms Word का Layout बहुत ही Simple यहां पर सभी Option को Icon और Menu में व्यवस्थ्ति किया गया है जिससे किसी भी नये User को Ms Word चलाने में कोई परेशानी नहीं होती है!
- एमएस वर्ड में बनाये गए डाक्यूमेंट्स और लेटर्स को आप पासवर्ड प्रोटेक्ट भी कर सकते है अगर आप नहीं चाहते है की उस डॉक्यूमेंट में मौजूद किसी भी सेंसिटिव डाटा का गलत इस्तेमाल हो!
एमएस वर्ड के कीबोर्ड शॉर्टकट की – MS Word Keyboard Shortcut Key in Hindi
यह करने के लिए | यह बटन दबाये |
डॉक्यूमेंट ओपन करने के लिए | Ctrl+O |
नया डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए | Ctrl+N |
डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए | Ctrl+S |
ओपन डॉक्यूमेंट को क्लोज करने के लिए | Ctrl+W |
सिलेक्टेड कंटेंट को काटने के लिए | Ctrl+X |
सेलेक्ट किये गए कंटेंट को कॉपी करने के लिए | Ctrl+C |
कॉपी किये गए कंटेंट को पेस्ट करने के लिए | Ctrl+V |
डॉक्यूमेंट में मौजूद सभी कंटेंट को एक बार में सेलेक्ट करने के लिए | Ctrl+A |
टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए | Ctrl+B |
टेक्स्ट को इटैलिक फॉर्मेट में सेट करने के लिए | Ctrl+I |
टेक्स्ट को अंडरलाइन फॉर्मेट में सेट करने के लिए | Ctrl+U |
फॉण्ट का साइज़ एक अंक कम करने के लिए | Ctrl+Left bracket ([) |
फॉण्ट का साइज़ एक अंक बढाने के लिए | Ctrl+Right bracket (]) |
टेक्स्ट को सेण्टर में सेट करने के लिए | Ctrl+E |
टेक्स्ट को लेफ्ट में अलाइन करने के लिए | Ctrl+L |
टेक्स्ट को राईट में अलाइन करने के लिए | Ctrl+R |
किसी भी दिए गए कमांड को कैंसिल करने के लिए | Esc |
किये गए बदलाव को पूर्ववत करने के लिए | Ctrl+Z |
किये गए बदलाव को फिर से दोहराने के लिए | Ctrl+Y |
डॉक्यूमेंट विंडो को विभाजित करने के लिए | Ctrl+Alt+S |
विभाजित किये गए डॉक्यूमेंट विंडो को रिमूव करने के लिए | Alt+Shift+C or Ctrl+Alt+S |
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कैसे सीखे? ( How to Learn MS Word 2007 In Hindi )
दोस्तों अभी हमने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में जाना की What is MS Word In Hindi? तथा इसकी विशेषताओ और उपयोग के बारे में जाना! लेकिन जब जब बात आती है कि एमएस वर्ड कैसे सीखें तो मैं बताना चाहूंगा कि आज एमएस वर्ड सिखने के आपके पास कई ऑप्शन है जिनमे से आप किसी भी ऑप्शन के जरिये एमएस वर्ड आसानी से सीख सकते है तो चलिए जानते है How to Learn Microsoft Word in Hindi?
- सबसे पहला और बेहतरीन ऑप्शन है कि आप किसी इंस्टिट्यूट या कोचिंग सेंटर में जाकर कंप्यूटर कोर्स या DCA, ADCA जैसी कोई Short Term Course कर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को सीख सकते है! इन सभी Basic Course के Syllabus में भी एमएस ऑफिस की पूरी पैकेज को शामिल किया गया होता है जिसके अंतर्गत एमएस वर्ड भी आता है तथा आप प्रैक्टिकल अनुभवी टीचर्स के जरिये एमएस वर्ड का इस्तेमाल करना सीख सकते है जिसका आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाता है!
- दूसरा ऑप्शन है कि आप कोई Online Paid Course Join कर लें, जब आप इन्टरनेट पर ऑनलाइन Paid कोर्स सर्च करेगे तो आपको ऑनलाइन कई सारे प्लेटफार्म पर एमएस ऑफिस या DCA, ADCA जैसी कोई Short Term Course मिल जायेगे! जहाँ से आप एमएस वर्ड का कम्पलीट कोर्स सीख सकते है जो बिल्कुल ऑफलाइन की तरह सिखाई जाती है कोर्स कम्पलीट होने के पश्चात आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। अंतर केवल इतना होता है कि यहाँ आपको वीडियो के माध्यम से सीखना पड़ता है, फिर ऐसे स्किल को ऑनलाइन विडियो के माध्यम से सीखना कोई बड़ी समस्या वाली बात नहीं है।
- तीसरा ऑप्शन है कि आप Youtube पर किसी अच्छे वीडियो ट्यूटोरियल को फॉलो करें, यदि आप इन्टरनेट का इस्तेमाल करना जानते है तो आप Youtube की सहायता से Microsoft Word आसानी से फ्री में सीख सकते है! आज Youtube पर कई सारी वीडियो ट्यूटोरियल इंग्लिश, हिंदी और उर्दू आदि अन्य भाषा में मिल जाएगी! हालाँकि इसमें आपको कोई Support या Certificate नहीं दिया जायेगा।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कैसे डाउनलोड करें? ( MS Word 2007 Free Download Link )
ऑफिसियल वेबसाइट | थर्ड पार्टी वेबसाइट |
Microsoft Word 2007 डाउनलोड लिंक | Link 1 | Link 2 | Link 3 |
FAQs ( अक्सर पूछे जाने वाले सवाल )
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक का नाम क्या है?
Microsoft आज दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कम्पनी बन चुकी है जिसकी शुरुआत बिल गेट्स और पॉल एलन ने 4 अप्रैल 1975 में की थी! वर्तमान में Microsoft के सीईओ सत्या नडेला है!
एमएस वर्ड को कब इंट्रोड्यूस ( पेश ) किया गया?
माइक्रोसाफ्ट कंपनी द्वारा वर्ड का पहला वर्जन word 1.0 को 25 अक्टूबर 1983 को लांच किया गया था जो मूल रूप से चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड ब्रॉडी द्वारा बनाया गया था! शुरु में इसे Multi tool word के नाम से जाना जाता था बाद में इसका नाम बदल कर Microsoft Word या MS Word कर दिया गया।
Microsoft Word का उपयोग किस लिए किया जाता है?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग Latter Type करने के लिए, Document Create करने के लिए, Project बनाने के लिए ऑफिस या ऑफिसियल डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए किया जाता है, इसके अलावा आप Resume और दुसरे तरह से डॉक्यूमेंट भी बना सकते है!
एमएस वर्ड का फुल फॉर्म क्या है?
एमएस वर्ड का फुल फॉर्म Microsoft Word है इसे Winword के नाम से भी जाना जाता है!
MS Excel क्या है? इन हिंदी Features of Microsoft Excel
MS Office 2007 Kya Hai?- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007 की पूरी जानकारी हिंदी में
निष्कर्ष
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में बताया है की MS Word 2007 Kya Hai In Hindi, एमएस वर्ड का क्या उपयोग है?, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास तथा इसके अलाबा हमे और भी बहुत कुछ इस पोस्ट में बताया है माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 का हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके बताए क्योंकि आपकी फीडबैक के आधार पर ही हम आपके द्वारा पढ़े जाने वाले आर्टिकल की गुणवत्ता में सुधार लाते है।
हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा “What is MS Word 2007 In Hindi” “MS Word Features in Hindi” के बारे में लिखा गया आर्टिकल को पढने के बाद आपको “माइक्रोसॉफ्ट वर्ड” से सम्बंधित कई तरह के सवालों का जबाब मिल गया होगा, फिर भी किसी प्रकार की कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।साथ ही अगर यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आई हो तो अपने फ्रेंड सर्किल और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करें।