What Is MS Excel 2007? एमएस एक्सेल क्या है इन हिंदी जानिए आसान भाषा में:- दोस्तों अगर आप Computer के क्षेत्र से हैं तो आपने एमएस एक्सेल के बारे में जरूर सुना होगा। यह कंप्यूटर में उपयोग किया जानेवाला एक ऐसा एप्लीकेशन या प्रोग्राम है जिसका इस्तेमाल डाटा मैनेजमेंट के लिए किया जाता है। अगर आपको MS Excel Kya Hai In Hindi? के बारे में नही पता और आप इसके बारे में डिटेल से जानना चाहते है तो फिर आप सही जगह पर आये है।
क्योकि इस आर्टिकल में हम आपको माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल से रिलेटेड पूरी जानकारी हिंदी में देने वाले है जैसे की MS Excel क्या है इन हिंदी?, MS Excel का फुल फॉर्म क्या है? एमएस एक्सेल का अविष्कार किसने और कब किया था?, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल की क्या विशेषताए है, MS Excel Features In Hindi, एमएस एक्सेल का उपयोग कैसे करते है और आप कैसे Ms Excel को Online सीख सकते हैं?
MS Excel का उपयोग स्कूल के छात्र, कॉलेज के छात्र, शिक्षक, सरकारी कार्यालयों, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी हर कोई इसका इस्तेमाल करता है एमएस एक्सेल दुनियाभर के कार्यालयों में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला स्प्रेडशीट प्रोग्राम सॉफ्टवेयर है इसे Ms Excel तथा Excel के नाम से भी जाना जाता है जो Microsoft Office के पैकेज का एक प्रोग्राम है। आज हम लोग इस टॉपिक में एमएस एक्सेल के बारे में ही चर्चा करने जा रहे है, तो चलिए शुरू करते है….

MS Excel क्या है इन हिंदी | एमएस एक्सेल का अविष्कार किसने और कब किया था? | MS Excel का फुल फॉर्म क्या है?
एमएस एक्सेल क्या है? ( What Is MS Excel 2007 In Hindi )
एमएस एक्सेल Microsoft Office Package के साथ आनेवाल एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है जो डाटा को सारणीकरण प्रारूप में Open, Create, Edit, Format, Calculate इत्यादि करने की सुविधा प्रदान करता है। Ms Excel के बाद यह दूसरा और सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला Software है। MS Excel उपयोगकर्ताओं के डाटा को व्यवस्थित, फॉरमेट और फ़ॉर्मूला के जरिये डेटा को कैलकुलेट करने में आपकी मदद करता है।
MS Excel के अन्दर Mathematical अथवा Logical Calculation के कई तरह के formulas होते है जिन्हें आप excel cell पर apply करके बड़े से बड़े Calculation को मिनटों में Automatic तरीके से कर सकते है। इसमें अंकीय डाटा का कैलकुलेशन करने के लिए Arithmetic Operator (+, -, *, / %, इत्यादि.) का भी Use किया जाता है। इसकी विशेषताओं की वजह से यह लाखों Accountant ओर Office Employee की पहली पसंद है।
एमएस एक्सेल में बडी आसानी से आप कई तरह के काम कर सकते है, जैसे की Salary chart, Attendance Sheet Office Employee, Database Management, Billing Software, Stock Management के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपको MS Excel चलाना आता है तो आप ऑफिस के कई घण्टों का काम मिनटों में कर सकते हैं।
Excel में कोई भी डाटा Row तथा Column में व्यवस्थित होता है और इन्ही Row और Column के व्यवस्थित रूप को एक Worksheet या वर्कबुक कहा जाता है। Rows और Column से मिलकर कर Cells बनती है, जिसमें आप अपना डाटा Text और Number में रख सकते है।
जिस तरह पुराने समय में डाटा को रजिस्टर पर मैनुअली Pen की मदद से Row और Column बनाकर व्यवस्थित किया जाता था ठीक उसी प्रकार Excel में भी डाटा को व्यवस्थित करने के लिए Row और Column बने होते है। रो और कॉलम से मिलकर बनने वाले सेल में हम कोई भी Data Fill करते है।
MS Excel सर्वाधिक लोकप्रिय तथा व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने बाली Spread sheet प्रोग्रामो में से एक है, Spread Sheet एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज होता है जो आपको विभिन्न प्रकार के डाटा को स्टोर करने में मदद करता है। इसमे Vertical Columns और Horizontal Rows होते है। Workbook एक फ़ाइल है जिसका उपयोग डेटा दर्ज और सुरक्षित रूप से व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है। Worksheet Cells का संग्रह है जो डेटा का Management करता है।
जिस तरह हम MS Word में कोई काम पेज पर करते है ठीक उसी तरह हम MS Excel में सारा काम शीट पर करते है जिसे हम Workbook कहते है। MS Excel में सबसे ज्यादा Mathematical Solution के लिए किया जाता है। एमएस एक्सेल में आप Formula और Function के द्वारा कई सारी Problems को आसानी से सॉल्व कर सकते है।
इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल Spreadsheet, Worksheet और टेबल्स बनाने के लिए किया जाता है। इसमें Row और Column पहले से ही दिए रहते है इसमें बहुत से Cell होते है जिनमे हम अलग अलग डाटा भरते है। इसके Row और Column को आप अपनी जरूरत के हिसाब से विस्तार ( Expand ) कर सकते है। इसके अलावा आप पहले से create और save करके रखे गए किसी भी एमएस एक्सेल वर्कशीट को edit और modify कर सकते है।
जैस की हम सभी जानते है की computer पर स्टोर होने वाली लगभग सभी फाइल्स का अपना कोई Unique Extension होता है। ठीक इसी तरह से सभी Ms Excel Files “.xlsx” extension के तौर पर save होती है, यह पूरी दुनिया भर में इस्तेमाल किये जाने वाला सबसे Common Spreadsheet Program Software में से एक है।
अभी आपने MS Excel Kya Hai In Hindi के बारे में जाना लेकिन अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की वर्कबुक और वर्कशीट क्या होती है? एमएस एक्सेल में रो और कॉलम किसे कहते है? तथा एमएस एक्सेल में सेल क्या होती है? इसके अलाबा एमएस एक्सेल में फार्मूला किसे कहते है – What is Formula in MS Excel in Hindi?
अगर आपको इसके बारे में नही पता तो कोई बात नही, आपके इन सारे सवालों का जबाब हमने नीचे दिया हुआ है इसलिए आपसे आग्रह है की पुरे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें जिससे आपको MS Excel की पूरी जानकारी सही से हो जाये।
एमएस एक्सेल में वर्क बुक क्या होती है? ( What Is Work Book In MS Excel 2007 In Hindi )
Workbook Excel की एक file है, जिसमे एक या एक से ज्यादा worksheet होती है। Work Book कुछ और नहीं बल्कि दो या दो से अधिक एक्सेल वर्कशीट का Collection होता है। आसान शब्दों में कहे तो एक्सेल की फाइल को वर्कबुक कहते हैं एक वर्कबुक में कई सारी वर्कशीट हो सकती हैं एक्सेल की एक वर्कबुक में ज्यादा से ज्यादा 255 वर्कशीट हो सकती है या बनाई जा सकती हैं। Workbook में आप Worksheet को Add, Delete, Hide और Protect भी कर सकते है।
एमएस एक्सेल में वर्कशीट क्या होती है? ( What is a Worksheet in Excel in Hindi )
वर्कशीट एमएस एक्सेल का सबसे महत्वपूर्ण भाग है आप जब Excel Open करते है, तो आपके सामने एक worksheet होती है। यह worksheet cells से मिलकर बनती है। MS Excel में worksheet ही वह स्थान है जहाँ आपको सारा काम करना होता है।
पहली बार एक्सेल ओपन करने पर वाई डिफाल्ट तीन वर्कशीट खुलती हैं जोकि हमे हमारे computer की screen में नीचे की तरफ Sheet 1, Sheet 2 और Sheet 3 के नाम से show होती है अगर आप चाहे तो आप अपनी जरुरत के हिसाब से इन एक्सेल वर्कशीट का नाम change कर सकते है।
एमएस एक्सेल में रो किसे कहते है? ( What is Row in MS Excel In Hindi )
जब आप अपने Computer में MS Excel को Open करते है तो आपकी स्क्रीन पर worksheet में जो भी Horizontal Blocks होते है उन सभी क्षैतिज ब्लॉक्स को ही ROW कहा जाता है। एक्सेल में रॉ को 1,2,3 से प्रदर्शित किया जाता है एक एक्सेल वर्कशीट में अधिकतम रॉ की संख्या 1048576 होती है जोकि ऊपर से नीचे की तरफ जाती है।
एमएस एक्सेल में कॉलम किसे कहते है? ( What is Column in MS Excel 2007 In Hindi )
जब आप अपने Computer में MS Excel को Open करते है तो आपकी स्क्रीन पर worksheet में जो भी Vertical Blocks होते है उन सभी लंबवत ब्लॉक्स को ही Column कहा जाता है। एक्सेल में कॉलम को A, B, C, D से प्रदर्शित किया जाता है एक एक्सेल वर्कशीट में अधिकतम कॉलम की संख्या 16384 होती है जोकि वायें से दायें की ओर होते हैं।
एमएस एक्सेल में सेल किसे कहते है? ( What is Cell in MS Excel 2007 in Hindi )
Excel में Cell उस स्थान को कहते है जहाँ पर Row और Column एक दुसरे के साथ मिलते है जिस तरह से हर रो को Numbers से और हर एक कॉलम को Alphabet से प्रदर्शित करते है ठीक उसी तरह से हर एक सेल का अपना नाम होता है। Cell का नाम Row और Column के नाम को मिलाकर ही बनता है उदाहरण के लिए किसी Cell का नाम “A12” है तो इसका मतलब यह है की यह Cell “A” कॉलम और “12वे” रो से मिलकर बना है। इसमें 17,179,869,184 Cells की संख्या होती है।
एमएस एक्सेल में फ़ॉर्मूला क्या होता है? ( What is Formula in MS Excel in Hindi )
जब हम एक्सेल के सेल में कोई वैल्यू टाइप करते है या फिर विभिन्न सेल में मौजूद विभिन्न वैल्यू को Calculate करने के लिये एक खास सूत्र ( Formula ) टाइप किया जाता है जैसे की उन values को जोड़ने, घटाने, गुणा, भाग या प्रतिशत निकालने के लिए हमे Different Types के Formula Add करना पड़ता है। जिसमें Cell references, Values, Functions का एक खास क्रम होता है जो Values के अनुसार Result देता है।
Excel में हर फोर्मुले की शुरुआत EQUAL (=) के साथ की जाती है अगर आप किसी फार्मूला को बिना “इक्वल =” का इस्तेमाल किये करते है, तो वह Formula कभी काम ही नहीं करेगा।
दोस्तों अब आप जान गये होंगे की Excel Me Row और Column Kya Hota Hai, Excel Me Cell Kise Kahte Hai, Excel Me Work Book और Worksheet Kya Hoti Hai, Excel Me Formula Kise Kahte Hai? तो चलिए अब जानते है की MS Excel का फुल फॉर्म क्या है?, MS Excel का अविष्कार किसने और कब किया था? MS Excel का इतिहास क्या है?
MS Excel का फुल फॉर्म क्या है? ( What is the full form of MS Excel in Hindi? )
MS Excel का फुल फॉर्म Microsoft Excel होता है जिसे “Excel” के नाम से भी जाना जाता है। यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पैकेज का एक भाग है जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रकाशित एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम सॉफ्टवेयर है।
एमएस एक्सेल का अविष्कार किसने और कब किया था?
Microsoft Excel का आविष्कार माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट ने Microsoft Excel का पहला वर्जन सितम्बर 1985 में मैकिनटोश ( Macintosh ) कंप्यूटर के लिए जारी किया था। इसके बाद Windows के लिए Microsoft Excel का पहला वर्जन 2.05 को नवंबर 1987 को लॉन्च किया गया
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल बनाने में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अहम भूमिका रही थी जिसका नाम Dan Brikclin था। Microsoft Excel को दो Operating सिस्टम के लिए बनाया गया था पहला Windows और दूसरा Mac। Microsoft Company ने इसके कई वर्जन बाज़ार में उपलब्ध कराए है, जैसे की MS Excel 2003, 2007, 2010, 2013, 2016 और इसका Latest Version MS Excel 365 है।
यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट और टेबल सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो की कम्प्यूटर से कैलकुलेशन करने के लिए उपयोग किया जाता है एक्सेल पर ग्राफ, चार्ट, सेल्स और मैक्रोस बनाने के लिए किया जाता है।
अगर आपको माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है की यह कैसे काम करता है इसके क्या उपयोग है तथा आप इसे उपयोग करना कैसे सीख सकते है तो कोई बात नहीं आप सही जगह पर आये है, क्योकि इस आर्टिकल में हम आपको एमएस एक्सेल से जुडी पूरी जानकारी हिंदी में देने की कोशिश करेंगे। तो चलिए Microsoft Excel के इतिहास को जानते हैं –
एमएस एक्सेल का इतिहास क्या है? ( History of MS Excel In Hindi )
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा प्रकाशित किया गया एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम सॉफ्टवेयर है। हम आपको बता दे की माइक्रोसॉफ्ट ने वास्तविक रूप से अपना पहला Spreadsheet Program Multiplan को वर्ष 1982 में जारी किया था जो CP/M Operating System ( OS ) बहुत प्रचलित हुआ।
इसके बाद Microsoft ने 30 सितम्बर 1985 को Macintosh ( Mac ) के लिए Microsoft Excel का First Edition ( पहला वर्जन ) जारी किया और इसके ठीक 2 साल बाद नवम्बर 1987 को पहला विंडोज वर्जन 2.05 जारी किया गया। 1993 में, माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ के लिए एक्सेल Version 5.0 जारी किया जिसमें VBA (Visual Basic for Application), उर्फ Macros शामिल था। तब से लेकर आज तक इसके कई सारे version आ चुके है।
Microsoft Excel 2003 विंडोज पर काफ़ी यूज़ किया जाता था लेकिन उसमें ज़्यादा फीचर्स नहीं होने के कारण MS Excel 2007 को लॉन्च किया गया यह सॉफ्टवेयर बहुत पॉपुलर हुआ। लेकिन अब Microsoft Company ने Microsoft Excel 365 लॉन्च कर दिया है। MS Excel बाकि सभी MS Office प्रोग्राम के समान Windows के 32 बिट और 64 बिट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसका उपयोग आप MS Windows, Android और Mac OS में कर सकते है।
बाजार में Excel के मुकाबले का कोई Software नहीं आया आज Microsoft Excel पूरी दुनिया में Spreadsheet Program Software के लिए लोगों की पहली पसंद है। आइये एमएस एक्सेल के कुछ वर्जन के बारे में जानते है….
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के कितने संस्करण है? ( Version of Microsoft Excel in Hindi )
नीचे Microsoft Excel के अलग अलग version के बारे में बताया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के वर्जन | साल | ऑफिस सूट |
Excel 1 | 1985 | |
Excel 2.0 | 1987 | |
Excel 3.0 | 1990 | |
Excel 4.0 | 1992 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 3.0 |
Excel 5.0 | 1993 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 4.0 |
Excel 95 | 1995 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 95 |
Excel 97 | 1997 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 97 |
Excel 2000 | 2000 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2000 |
Excel 2002 | 2002 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस XP |
Excel 2003 | 2003 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2003 |
Excel 2007 | 2007 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007 |
Excel 2010 | 2010 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2010 |
Excel 2013 | 2013 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2013 |
Excel 2016 | 2016 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2016 |
Excel 2019 | 2018 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2019 |
Excel 365 | 2021 | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 |
MS Excel 2007 को Computer या Laptop में Open कैसे करें? एमएस एक्सेल कैसे चलाए?
एमएस एक्सेल को आप तीन प्रकार से Open कर सकते है।
- अपने कंप्यूूूटर/लैपटॉप पर start->all program->ms office->ms excel पर Mouse का लेफ्ट बटन पर क्लिक कर Open कर सकते है।
- start->Run पर क्लिक करे, आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन होंगा उसमे आपको excel टाइप कर ok पर क्लिक करना है।
- Desktop Window पर मौजूद MS Excel के शॉर्टकट आइकॉन पर क्लिक कर ओपन कर सकते है।
पॉवरपॉइंट क्या है? इसे कैसे सीखे हिंदी में
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के एलिमेंट्स ( Elements of Microsoft Excel 2007 in Hindi )
- Title Bar ( टाइटल बार ):- MS Excel में विंडो का सबसे ऊपर का भाग होता है टाइटल बार। इस पर फाइल का नाम लिखा होता है साथ में इसके दाई तरह 3 बटन होतें है जिसे Ribbon कहा जाता है को दिखाने और छिपाने के लिए होता है। इसके बाद बाले बटन common विंडो बटन होते है यानी ये हर विंडो में होते है जो विंडो को क्लोज करने, मिनीमाइज करने और रिसाइज़ करने के काम आते है। इसमें बायीं ओर एक और छोटा सा हिस्सा होता है जिसे quick access toolbar कहते है इसमें बहुत सारे बटन होते है जिन्हें हम अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते है।
- Menu Bar:- यह title bar के ठीक निचे होता है इसमें बहुत सारे option होते है जैसे File, Insert, Design आदि जिनके बारे में हम बिस्तार से पड़ेंगें।
- Ribbon:- यह MS Excel का वो हिस्सा है जिस पर ओपन किये गए Menu के अंदर के सारे टूल्स दिखाई देते है.। यह ठीक menu bar के निचे ही होता है. इसमें File menu को छोड़कर सारे menu के tools दिखाई देते है।
- File Button या Office Button:- File या Office बटन में हमे कुछ basic features जैसे फाइल को सेव करना प्रिंट करना आदि मिल जाते है।
- Name box:- यह रिबन के निचे बायीं तरफ दिखाई देता है जिसमे Current cell का नाम दिखाई देता है और हम इसमें किसी भी cell काम नाम डालकर उस cell पर पहुँच सकते है।
- Formula bar:- फार्मूला बार name बॉक्स के बगल में ही दिखाई देता है। इसमें हम फार्मूला का इस्तेमाल करके डाटा पर एक्शन कर सकते है जिनके बारे में हम आगे की पोस्ट में बात करेंगे।
- Sheet या Workbook:- यह MS Excel का main हिस्सा होता है हम इसमे अपने document का डाटा लिखते है। हम अपने document को write और एडिट यहीं पर करते है।
- Scroll bar ( स्क्रॉल बार ):- इसकी सहायता से हम document को horizontally या vertically scroll कर पाते है।
- Status bar or Zoom slider:- Status bar में Current status Show होता है जैसे Ready और इसमें ही दाई ओर एक और फीचर होता है जिसे zoom slider कहते है इसकी मदद से हम sheet को zoom in और zoom out कर सकते है।
- Quick Access Tool bar:- Quick Access Tool bar MS Excel का एक विशेष भाग है, यह टूलबार Title bar में होता है। इसे हम शॉर्टकट की तरह प्रयोग मे लेते है। इस टूलबार में अधिकतर काम आने वाली कमांड्स को add कर दिया जाता है। और वे इसमे जुड जाती है। Quick Access Toolbar की मदद से MS Excel में कार्य थोडी speed से हो पाता है।
- Text Area ( टेक्स्ट एरिया ):- जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है की यह हमारे एक्सेल वर्कशीट का वह एरिया होता है जहाँ पर हम अपना टेक्स्ट लिखते है। Text Area MS Excel विंडो का मध्य भाग होता है।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के मेनू बार ( Menu Bar of Microsoft Excel 2007 in Hindi )
- File Menu ( फाइल मेनू ):- File Menu वर्कबुक के मैनजमेंट का कार्य करता है। इस मेनू में वर्कबुक से सबंधित कमांड्स देखे जा सकते है जैसे ही आप फाइल मेनू पर क्लिक करेगे तो आप New, Open, Save, Save as, Print, Properties, Page setup आदि ऑप्शन देख सकते है। आप Workbook को वेबपेज की तरह Save कर सकते है।
- Edit Menu ( एडिट मेनू ):- यह मेनू डॉक्यूमेंट के अन्दर किये जाने वाले संपादकीय कार्यो को करता है। आसान शब्दों में कहे तो Edit Menu का प्रयोग वर्कबुक में किसी भी तरह के सुधार के लिए किया जाता है जैसे की Undo, Redo, cut, Copy, Paste, Paste as, Hyperlink, Find & Replace, Move, Copysheet और Delete आदि का कार्य आप एडिट मेनू से कर सकते है।
- View Menu ( व्यू मेनू ):- View Menu का प्रयोग वर्कशीट को देखने के लिए किया जाता है इस मेनू का उपयोग वर्कबुक के आकार के छोटा या बड़ा करना, हैडर या फुटर डालना और टूलबार पर कंट्रोल रखने के लिए किया जाता है। इस Menu में आपको Normal, Print Layout, Page Break Preview, Comments, Header & Footer और Zoom आदि के ऑप्शन देखने को मिलेगे।
- Insert Menu ( इन्सर्ट मेनू ):- इस मेनू की हेल्प से आप अपने डॉक्यूमेंट के अन्दर अलग-अलग एलेमेंट्स को डाल सकते है। वर्कशीट में ऐड करने वाले विभिन्न विभिन्न विकल्प इन्सर्ट मेन्यू में उपलब्ध होते है। जैसे कि:- Row, Column, Cell, Symbol, Function, Charts, Comment, Picture, Diagram आदि।
- Format Menu ( फॉर्मेट मेनू ):- इस मेनू का उपयोग वर्कशीट की फॉर्मेटिंग करने के लिए किया जाता है। यूजर इस Format Menu की हेल्प से Cells की संख्या टेक्स्ट और डेट के फॉर्मेट, Row और Column की चौड़ाई और ऊचाई बढ़ाने या कम करने के लिए करता है। इस मेनू में आप Font, Auto Format, Format Cell, Border आदि विकल्प देख सकते है।
- Tools Menu ( टूल्स मेनू ):- इस मेनू का उपयोग यूजर अपने डॉक्यूमेंट की ग्रामर चेक करने के लिए करता है तथा यह मेनू अन्य शक्तिशाली टूल्स की सुबिधा प्रदान करता है। इस मेनू की हेल्प से आप अपनी वर्कशीट को safe करने के लिए पासएक्सेल का भी प्रयोग कर सकते है।
- Data Menu ( डाटा मेनू ):- डेटा को योजनाबद्ध करने से लेकर Manipulate करने तक सारे विकल्प इस मेनू में उपलब्ध होते है। आसान शब्दों में कहे तो इस मेनू का उपयोग डाटाबेस से संबधित कार्य करने के लिए किया जाता है। इस Data Menu में डाटा सॉर्ट, फ़िल्टर, फॉर्म आदि का विकल्प उपलब्ध होता है।
- Window Menu ( विंडो मेनू ):- इस मेनू के उपयोग से बहुत सारे वर्कबुक को Open किया जा सकता है, इस मेनू में विंडो से सबंधित सभी ऑप्शन इसके अन्दर मौजूद होते है। जैसे की New Window, Arrange, Hide, Freeze Pan आदि।
- Help Menu ( हेल्प मेनू ):- जैसा की आपको इसके नाम से पता चल रहा होगा की इसका उपयोग हेल्प लेने के लिए किया जाता है, मतलब यदि आपको वर्कबुक पर कार्य करने में अगर किसी भी तरह की समस्या आती है तो हम इसका इस्तेमाल कर सकते है। इस मेनू के अन्दर काफी ऑप्शन देखने को मिल जाते है।
एमएस एक्सेल के फंक्शन टूल ( Function Tools of MS Excel 2007 In Hindi )
- Insert ( इन्सर्ट ):– इसमें आप Table, Picture, Clip Art, Column, Line, Chart, Hyperlink, Logo Add कर सकते है।
- Page Layout ( पेज लेआउट ):– इसमें आप एक्सेलशीट का थीम बदल सकते है Margines, Size को प्रिंट करने के लिए एरिया को सेलेक्ट कर सकते है।
- Formulas ( फोर्मुलास ):– यह एक्सेल का बहुत जरुरी Tool है इसमें AutoSum, Financial, Logical, Text, Lookup, Math& Trig, More Function, Window Watch, Calculation Options, Calculation Now Sheet करने का दिए रहते हैं।
- Data ( Data ):– इसमें From Access, From Web, From Other Source, Shorting, Text Column, डाटा प्रीव्यू और शार्ट एडिट कर सकते है।
- Review ( रिव्यु ):– इसमें आप एक्सेल के Spelling Check, Research, Track Change, Translate करने का ऑप्शन दिया होता है।
- View ( व्यू ):– इस Tool बार में Normal, Page Layout, Page Break Preview, Formula Bar, Headings, Freeze Panes आप जो एक्सेल शीट बना लेते है उस वर्कशीट को देखने का ऑप्शन दिया होता है।
एमएस एक्सेल के होम टूल्स ( Home Tools of Microsoft Excel 2007 In Hindi )
- Font ( फॉण्ट ):– इस ऑप्शन से आप Text को छोटा-बड़ा करना और टेक्स्ट को हाईलाइट करना तथा बॉर्डर बनाने का ऑप्शन इस पर मिलता है इसके अलावा Text को कलर करना नीचे अंडरलाइन करने का ऑप्शन रहता है।
- Alignment ( एलाइनमेंट ):– एमएस एक्सेल पर जब आप Table बना लेते है और उसके अंदर Text लिखने के बाद एलाइनमेंट यानी की जो Text टेबल पर Right या Left में होते है उसे Center पर लाने का काम, इसके अलावा आप Heading बनाने के लिए Table को सेलेक्ट करने के बाद Merge & Center बीच के लकीरों को हटाने का काम इस ऑप्शन पर होता है।
- Clipboard ( क्लिपबोर्ड ):– यह ऑप्शन पर आप Text को Copy, Cut करने के लिए उपयोग करते है इसके लिए आप उस टेक्स्ट पर डबल क्लिक करने के बाद Copy, Cut करने के लिए यूज़ कर सकते है।
- Number ( नंबर ):– इस ऑप्शन पर टेक्स्ट या डाक्यूमेंट्स Date, Number, Percentage, Accounting करना का ऑप्शन इसमें रहता है।
- AutoSum ( ऑटोसम ):– इस ऑप्शन से आप जो Table पर Bill बनाए रहते है उसे Total Accounting के लिए AutoSum का यूज़ किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का उपयोग क्यों किया जाता है? ( Uses of MS Excel in Hindi )
MS Excel का उपयोग अपने कई सारे कामों को करने के लिए किया जाता है। एमएस एक्सेल का उपयोग करके आप जैसे चाहे वैसे टेबल्स और चार्ट्स बना सकते है। तो चलिए जानते है Microsoft Excel का उपयोग कहा-कहा होता है….
- डेटा एंट्री करने में एमएस एक्सेल का उपयोग किया जाता है। इसमें आप अपने डाटा को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रख सकते है।
- Data Analysis और Calculation करने के लिये एक्सेल का उपयोग किया जाता है।
- Data Filtering और Data Sorting करने के लिए एक्सेल का उपयोग किया जाता है।
- Accounting से सम्बंधित कार्यो जैसे Invoice क्रिएट करने, बजट बनाने, वित्तिय विवरण तैयार करने और बैलेंस शीट बनाने में एक्सेल का उपयोग किया जाता है।
- Check List और Mailing List बनाने में माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का उपयोग किया जाता है।
- डाटा का चार्ट, ग्राफ तैयार करने के लिए एक्सेल का उपयोग होता है। जैसे की रेसेंटशीट में Mathematical Formula है उसका कोई डाटा हमारे एक्सेलशीट पर है तो उसको हम ग्राफ और चार्ट की मदद से लोगों को दिखा सकते है।
- एक्सेल से आप डाटा को एन्ट्री करके Tabulation Format बनाने के लिए उपयोग किया जाता है और डाटा को Table Format पर आसानी से रख सकते है।
- Mathematical तथा Logical कैलकुलेशन करने में एक्सेल का उपयोग होता है। इसमें बड़ी संख्या में Predefined Formulas दिए गए होते है, जिनके इस्तेमाल से आप दो या उससे अधिक Numerical Values को Add, Divide, Multiply और Subtract कर सकते है।
- Conditional Formatting के लिए एक्सेल का उपयोग किया जाता है इसमें आप Condition के आधार पर अलग-अलग Renge में Cells की Formatting को बदलने के लिए कर सकते है।
- Stock Maintain करने के लिए Microsoft Excel का उपयोग किया जाता है। छोटे-बड़े व्यापार में स्टॉक मेन्टेनेन्स रखने के लिए या फिर विभिन्न प्रोडक्ट के उत्पादन के विवरण को स्टोर कर गणनाए करने में एक्सेल का उपयोग किया जाता है।
एमएस एक्सेल की विशेषताए ( MS Excel Features In Hindi )
- एमएस एक्सेल की सबसे बड़ी विशेषता है की यह एक User Friendly प्रोग्राम है। इसे किसी भी व्यक्ति के द्वारा बड़ी ही आसानी से Use किया जा सकता है। Microsoft ने इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि कोई भी व्यक्ति कुछ ही समय में Ms Excel की Basic Training लेकर अपना का शुरू कर सकता है।
- यह दुनिया का सबसे भरोसेमंद Spread Sheet Program है। इसमें दिए गए Mathematical & Logical Formulas की मदद से किसी भी डाटा का तुरंत ही कैलकुलेशन किया जा सकता है।
- यह डाटा को बड़े ही आसानी से एडिट करने के सुविधा प्रदान करता है, Microsoft Excel में आप अपने डाटा को ग्राफ का रूप दे सकते है तथा एक्सेल की फाइल के साथ Save या फिर प्रिंट भी कर सकते है।
- Microsoft Excel में आपको पहले से ही बने हुए टेबल्स मिलते है जिससे आपका Table बनाने में समय व्यर्थ नही जाता।
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में कई सारे Formulas पहले से दिए गए होते है जिसकी वजह से किसी भी तरह का बड़ा से बड़ा कैलकुलेशन भी आप बड़े ही आसानी से कर सकते है।
- Microsoft Excel में आप एक वर्कशीट को दूसरी वर्कशीट के साथ और एक फाइल को दूसरी फाइल के साथ link कर सकते है फिर चाहे आपके पास कितना भी बडा डाटा हो एक्सेल उसे हैण्डल कर लेगा।
- यह कई दुसरे प्रोग्राम पर बनाये गए फाइल को भी सपोर्ट करता है।
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में आपको बहुत से ऐसे विकल्प मिलते है जिसका उपयोग करके आप दो अलग डेटा को एक दुसरे से तुलना करके उसका फाइनल रिजल्ट भी पता कर सकते है।
एमएस एक्सेल के कीबोर्ड शार्टकट की ( MS Excel Keyboard Shortcut Key in Hindi )
यह करने के लिए | यह बटन दबाए |
सेलेक्ट किये गये डाटा को कॉपी करने के लिए | Ctrl+C |
सेलेक्ट किये गये डाटा को हटाने के लिए | Ctrl+X |
कॉपी किये गये डाटा को पेस्ट करने के लिए | Ctrl+V |
सेलेक्ट किये गये डाटा के फॉर्मेट को बोल्ड करने के लिए | Ctrl+B |
सेलेक्ट किये गये डाटा के फॉर्मेट को इटेलिक करने के लिए | Ctrl+I |
सेलेक्ट किये गये डाटा के फॉर्मेट को अन्डर लाइन करने के लिए | Ctrl+U |
नई वर्कबुक बनाने के लिए | Ctrl+N |
वर्कबुक ओपन करने के लिए | Ctrl+O |
वर्कबुक सेव करने के लिए | Ctrl+S |
अंतिम कार्य को समाप्त करने के लिए | Ctrl+Z |
वर्कशीट का प्रिंट निकालने के लिए | Ctrl+P |
किसी भी चीज को फाइंड करने के लिए | Ctrl+F |
वर्कशीट में रिप्लेस करने के लिए | Ctrl+H |
Go To कमाण्ड Open करने के लिए | Ctrl+G |
शीट का प्रिंट प्रिव्यू देखने के लिए | Ctrl+F2 |
एक्सेल को बंद करने के लिए | Ctrl+F4 |
स्प्रेडशीट को मिनीमाइज करने के लिए | Ctrl+F9 |
स्प्रेडशीट को मैक्सिमाइज करने के लिए | Ctrl+F10 |
Cell के डाटा को एडिट करने के लिए | F2 |
Cell के डाटा को Absolute करने के लिए | F4 |
शीट को रीफ्रेश करने के लिए | F9 |
Chart बनाने के लिए | F11 |
अगली वर्कशीट में जाने के लिए | Ctrl+PgDn |
पिछली वर्कशीट में जाने के लिए | Ctrl+PgUp |
विंडो के स्टार्ट मेनू को खोलने के लिए | Ctrl+Esc |
वर्कशीट के अंतिम Cell पर जाने के लिए | Ctrl+End |
वर्कशीट के पहले Cell पर जाने के लिए | Ctrl+Home |
वर्कशीट में ब्लैंक Cellको डालने के लिए | Ctrl+shift+(+) |
Cell को Date फारमेट में बदलने के लिए | Ctrl+Shift+# |
Cell को करेंसी फारमेट में बदलने के लिए | Ctrl+Shift+& |
Cell को परसेंट फारमेट में बदलने के लिए | Ctrl+Shift+% |
Cell को Time फारमेट में बदलने के लिए | [email protected] |
एक्सेल को बंद करने के लिए | Alt+F4 |
एमएस एक्सेल में फ़ाइल या डॉक्यूमेंट कैसे बनाये? ( How to Create a File or Document in MS Excel 2007 in Hindi )
- आइये अब इसमें एक बेसिक document बनाते है, इसके लिए आपको सबसे पहले MS Excel को अपने कंप्यूटर में Open करना होगा। Open करने के बाद हमें इसमें सबसे पहले लेबल बनाने होंगे क्यूंकि हम अपनी फाइल में तरह-तरह का डाटा रखने वाले है जिसको हमें अलग-अलग नाम यानी लेबल देना होगा।
- लेबल document की पहली row में दिए जाते है तो हम row के सबसे पहले cell को सेलेक्ट करेंगे और उसमे लिखेंगे ‘no.’ जिसके निचे हम कैंडिडेट को सीरियल number देंगे। उसके बाद हम दूसरा cell सेलेक्ट करेंगे जिसमे हम ‘Name’ लिखेंगे उसके बाद के cells में क्रमशः ‘Maths’, ‘English’ और ‘Hindi’ लिखेंगे।
- अब इसके बाद हमें सबसे पहले column में सारी वैल्यूज देनी है क्यूंकि हमारे पास तीन कैंडिडेट है तो हम ‘No.’ वाले column के निचे बाले rows में एक से तीन तक number लिखेंगे। इसके बाद वाले column में यानी जिसके पहले row में ‘Name’ लिखा हुआ है के निचे वाले rows में तीनो कैंडिडेट के नाम लिखेंगे। उसके बाद वाले column के निचे क्रमशः ‘Maths’, ‘English’ और ‘Hindi’ के नंबर लिखेगे।
- इसके बाद आपको अपना document सेव करना है सेव करने के लिए MS Excel विंडो के office बटन को दबाएँ। उसके बाद आपको इसमें ‘save as’ का option मिलेगा जिसको आपको सेलेक्ट करना है सेलेक्ट करने के बाद browse पर क्लिक करना है और फिर फोल्डर सेलेक्ट करने के बाद ‘save’ बटन पर क्लिक करना है। अब आपकी फाइल Save हो चुकी है।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे सीखे? ( How to Learn MS Excel 2007 In Hindi )
दोस्तों अभी हमने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के बारे में जाना की What is MS Excel In Hindi? तथा इसकी विशेषताओ और उपयोग के बारे में जाना। लेकिन जब जब बात आती है कि एमएस एक्सेल कैसे सीखें तो मैं बताना चाहूंगा कि आज एमएस एक्सेल सिखने के आपके पास कई ऑप्शन है जिनमे से आप किसी भी ऑप्शन के जरिये एमएस एक्सेल आसानी से सीख सकते है तो चलिए जानते है How to Learn Microsoft Excel in Hindi?
- सबसे पहला और बेहतरीन ऑप्शन है कि आप किसी इंस्टिट्यूट या कोचिंग सेंटर में जाकर कंप्यूटर कोर्स या DCA, ADCA जैसी कोई Short Term Course कर माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को सीख सकते है। इन सभी Basic Course के Syllabus में भी एमएस ऑफिस की पूरी पैकेज को शामिल किया गया होता है जिसके अंतर्गत एमएस एक्सेल भी आता है तथा आप प्रैक्टिकल अनुभवी टीचर्स के जरिये एमएस एक्सेल का इस्तेमाल करना सीख सकते है जिसका आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।
- दूसरा ऑप्शन है कि आप कोई Online Paid Course Join कर लें, जब आप इन्टरनेट पर ऑनलाइन Paid कोर्स सर्च करेगे तो आपको ऑनलाइन कई सारे प्लेटफार्म पर एमएस ऑफिस या DCA, ADCA जैसी कोई Short Term Course मिल जायेगे। जहाँ से आप एमएस एक्सेल का कम्पलीट कोर्स सीख सकते है जो बिल्कुल ऑफलाइन की तरह सिखाई जाती है कोर्स कम्पलीट होने के पश्चात आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। अंतर केवल इतना होता है कि यहाँ आपको वीडियो के माध्यम से सीखना पड़ता है, फिर ऐसे स्किल को ऑनलाइन विडियो के माध्यम से सीखना कोई बड़ी समस्या वाली बात नहीं है।
- तीसरा ऑप्शन है कि आप Youtube पर किसी अच्छे वीडियो ट्यूटोरियल को फॉलो करें, यदि आप इन्टरनेट का इस्तेमाल करना जानते है तो आप Youtube की सहायता से Microsoft Excel आसानी से फ्री में सीख सकते है। आज Youtube पर कई सारी वीडियो ट्यूटोरियल इंग्लिश, हिंदी और उर्दू आदि अन्य भाषा में मिल जाएगी। हालाँकि इसमें आपको कोई Support या Certificate नहीं दिया जायेगा।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे डाउनलोड करें? ( MS Excel 2007 Free Download Link )
ऑफिसियल वेबसाइट | थर्ड पार्टी वेबसाइट |
Microsoft Excel 2007 डाउनलोड लिंक | Link 1 | Link 2 | Link 3 |
FAQs ( अक्सर पूछे जाने वाले सवाल )
MS Excel का फुल फॉर्म क्या है?
MS Excel का फुल फॉर्म Microsoft Excel है इसे एक्सेल के नाम से भी जाना जाता है।
एमएस एक्सेल क्या है? ( What is MS Excel in Hindi )
एमएस एक्सेल Microsoft Office Package के साथ आनेवाल एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है जो डाटा को सारणीकरण प्रारूप में Open, Create, Edit, Format, Calculate इत्यादि करने की सुविधा प्रदान करता है।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को कब इंट्रोड्यूस ( पेश ) किया गया?
माइक्रोसॉफ्ट ने Microsoft Excel का पहला वर्जन सितम्बर 1985 में मैकिनटोश ( Macintosh ) कंप्यूटर के लिए जारी किया था। इसके बाद Windows के लिए Microsoft Excel का पहला वर्जन 2.05 को नवंबर 1987 को लॉन्च किया गया।
Microsoft Excel का उपयोग किस लिए किया जाता है?
Microsoft Excel का उपयोग कई सारे कामों को करने के लिए किया जाता है। जैसे की डेटा एंट्री करने में, Data Analysis और Calculation करने के लिये, Data Filtering और Data Sorting करने के लिए, Accounting से सम्बंधित कार्यो को करने में, Check List और Mailing List बनाने में, डाटा का चार्ट, ग्राफ तैयार करने के लिए, Mathematical तथा Logical कैलकुलेशन करने में, Conditional Formatting के लिए, Stock Maintain आदि कार्यो को करने के लिए Microsoft Excel का उपयोग किया जाता है।
वर्क बुक में वर्कशीट की संख्या कितनी होती है?
एक्सेल की एक वर्कबुक में ज्यादा से ज्यादा 255 वर्कशीट हो सकती है या बनाई जा सकती हैं।
एमएस एक्सेल में Row की संख्या कितनी होती है?
एक एक्सेल वर्कशीट में अधिकतम रॉ की संख्या 1048576 होती है जोकि ऊपर से नीचे की तरफ जाती है।
एमएस एक्सेल में Column की संख्या कितनी होती है?
एक एक्सेल वर्कशीट में अधिकतम कॉलम की संख्या 16384 होती है जोकि वायें से दायें की ओर होते हैं।
एमएस एक्सेल में Cell की संख्या कितनी होती है?
एक एक्सेल वर्कशीट में अधिकतम Cell की संख्या 17,179,869,184 Cells होती है।
Excel Worksheet में डाटा किस रूप में होना चाहिए?
Excel Worksheet में आप Data को Image, Chart, Text के रूप में रख सकते है लेकिन जब आप एक एक्सेल फाइल को save करते है तो उसका extension .xlx रखना चाहिए, तभी जा कर आपकी एमएस एक्सेल वर्कशीट Excel Format में Save हो पायेगी।
MS Office क्या है? ( MS Office 2007 Free Download Link )
MS Word क्या है इन हिंदी ( MS Word 2007 Free Download Link )
निष्कर्ष
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में बताया है की MS Excel 2007 Kya Hai In Hindi, एमएस एक्सेल का क्या उपयोग है?, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का इतिहास तथा इसके अलाबा हमे और भी बहुत कुछ इस पोस्ट में बताया है माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2007 का हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके बताए क्योंकि आपकी फीडबैक के आधार पर ही हम आपके द्वारा पढ़े जाने वाले आर्टिकल की गुणवत्ता में सुधार लाते है।
हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा “What is MS Excel 2007 In Hindi” “MS Excel Features in Hindi” के बारे में लिखा गया आर्टिकल को पढने के बाद आपको “माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल” से सम्बंधित कई तरह के सवालों का जबाब मिल गया होगा, फिर भी किसी प्रकार की कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।साथ ही अगर यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आई हो तो अपने फ्रेंड सर्किल और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करें।