Computer Kya Hai In Hindi:- कंप्यूटर एक येसा प्रोग्रामिंग मशीन है जो उपयोगकर्ता को इस योग्य बनाता है की वह विभिन्न प्रकार की इनफार्मेशन या डाटा का इस्तेमाल करने के बाद उसे व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रख सकता है। Computer हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।
इस आधुनिक समय में कंप्यूटर का विभिन्न क्षेत्रों में अपना अलग ही महत्व है क्योकि कंप्यूटर की मदद से घंटो का काम मिनटों और सेकंडो में पूरा हो जाता है। जब से कंप्यूटर का आविष्कार हुआ है और लोगों ने इसके बारे में जानना शरू किया है तब से लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गयी है। लेकिन अभी भी Computer से जुडी कुछ येसी जानकारियां है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।
अगर आप भी कंप्यूटर की जानकारी ढूंढ रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये है यहाँ आपको कंप्यूटर से जुडी हर जानकारी मिलेंगी जैसे- Computer Kya Hai In Hindi, कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?, कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है? और भी बहुत कुछ। यदि आप कंप्यूटर के बारे में संझिप्त में जानकारी चाहते है तो कृपया इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। कंप्यूटर से जुड़े आपके हर सबाल का जबाव आपको मिल जायेगा।

Computer Kya Hai In Hindi- कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है? | कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है?
Introduction of Computer
कम्प्यूटर हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अभिन्न अंग है, कंप्यूटर निर्देशों के सेट के अनुसार डेटा की Process ( प्रक्रिया ) करता है और Word Processing, Spreadsheet, Database, Graphics और Web browsers जैसे विभिन्न एप्पलीकेशन का उपयोग करके विशिष्ट कार्य करता है।
कंप्यूटर का एक Basic Structure होता है। जिसमे Arithmetic और logical operations हेतु इनपुट, आउटपुट, स्टोरेज और प्रोसेसिंग डिवाइस जैसी विभिन्न इकाईयों ( Units ) को सम्मिलित किया जाता है। कंप्यूटर में कई Components होते है कंप्यूटर के internal Components में CPU, Motherboard, RAM, Storage Devices और विभिन्न कार्यो को पूरा करने के लिए Power Supply भी शामिल है। कंप्यूटर आधुनिक तकनीकी के चमत्कारों में से एक है। आज के दुनिया मे कंप्यूटर बहुत आवश्यक हो गया है।
कंप्यूटर क्या है?-What is Computer
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो Data प्राप्त करता है, निर्देशो के सेट अनुसार Data को Process करता हैं। Data Store करता हैं और आउटपुट देता है। कंप्यूटर को विभिन्न कार्यो के लिए उपयोग किया जाता है, Data Store और Process कंप्यूटर द्वारा किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य है। कंप्यूटर का हमारे रोजमर्रा के जीवन मे दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
बैंक के कार्यो में अनेक Mathematical Calculation और वित्तीय लेन देन शीघ्रता से करने के लिए प्रयोग किया जाता है, शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है और वैज्ञानिक मौसम की स्थिती का पता लगाने, Research और Chemical वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के लिए कंप्यूटर का प्रयोग करते है।
कंप्यूटर इंटरनेट के माध्यम से संचार के सबसे तेज साधन प्रदान करता है। हम लोग शिक्षा और प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग करते है। हम लोग कंप्यूटर का उपयोग मनोरंजन के लिए जैसे फिल्मे देखने के लिए, गाना सुनने के लिए, गेम खेलने के लिए और इंटरनेट के माध्यम से सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स, म्यूजिक और मूवीज डाउनलोड करते है।
कंप्यूटर का उपयोग रेलवे और एयरलाइन के टिकट बुकिंग करने तथा ऑनलाइन के क्षेत्र में बहुत उपयोग किया जाता है, कंप्यूटर के बिना आज की दुनिया की कल्पना करना मुश्किल होंगा।
कंप्यूटर की परिभाषा क्या है? Defination of Computer in Hindi
कंप्यूटर एक स्वचलित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो अनेक प्रकार की तर्कपूर्ण गणनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है।सरल शब्दों में कहा जाए तो कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की तार्किक गणनाओं के लिए किया जाता है। जो डेटा को स्वीकार करता है, उसे स्टोर करता है तथा निर्देशो के अनुसार उसकी प्रोसेसिंग करता है और हमे आउटपुट प्रदान करता है।
कंप्यूटर की बुनियादी संरचना और कार्य प्रणाली
कंप्यूटर में Microsoft Office 2007 Download और Install कैसे करें?
कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया? | कंप्यूटर के जनक कौन है? | कंप्यूटर का इतिहास क्या है?
हमने कंप्यूटर के इतिहास को सरल भाषा में समझाने के लिए इसे विस्तार से बताया हैं। कंप्यूटर हमारे जीवन के हर पहलू को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता है। पिछले चार दशकों में कंप्यूटर ने हमारे समाज में रहने और काम करने के तरीके को बदल दिया है। कंप्यूटर के आविष्कार से पहले गणना के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण यांत्रिक उपकरण (Mechanical Device) होते थे।
अबेकस (Abacus) को पहला कंप्यूटर कहा जाता है। बाद में नेपियर्स बोन्स (Napier’s Bones), पास्कलाइन (Pascaline), जैक्वार्ड लूम (Jacquard’s Loom) आदि जैसे कई उपकरण बनाए गए। लेकिन किसी भी डिवाइस में मेमोरी (Memory) नहीं थी फिर सत्रहवीं शताब्दी में चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने डिफरेंस इंजन (Difference Engine) और एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) का आविष्कार किया जिसमें मेमोरी (Memory) भी शामिल थी।
चार्ल्स बैवेज द्वारा एनालिटिकल (Analytical) और डिफरेंस (Difference) मशीनों का आविष्कार ने ही आधुनिक कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी। बाद में मेमोरी आज की सभी कंप्यूटरों की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। इसी कारण से “चार्ल्स बैबेज” को कंप्यूटर का पिता कहा जाता है। “चार्ल्स बैबेज” (Charles Babbage) एक ब्रिटिश गणितज्ञ (British Mathematician) थे। चार्ल्स बैबेज का जन्म 26 नवंबर 1791 को हुआ था। उन्होंने 1822 में पहला मैकेनिकल कंप्यूटर (Mechanical Computer) बनाया था।
जिसे हम डिफरेंस इंजन (Difference Engine) के नाम से जानते हैं। 1837 में एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) के आविष्कार और अवधारणा के बाद उन्हें “कंप्यूटर का पिता” (फादर ऑफ कंप्यूटर) कहा जाता है। चार्ल्स बेवेज की डिजिटल प्रोग्रामेबल कंप्यूटर (Digital Programmable Computer) की अवधारणा आधुनिक कंप्यूटरों का आधार बन गई और इसी कारण चार्ल्स बेवेज को कंप्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है।
कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कहाँ से हुई?
Computer” शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के ‘Computare’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है – गणना करना। कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहा जाता है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Device) है जो उपयोगकर्ता से डेटा (Data) और निर्देशों (Instructions) के रूप में इनपुट (Input) प्राप्त करता है।सरल शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं की कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Device) है।
जो डेटा (Data) इनपुट (Input) के रूप में लेता है उसे प्रोसेस (Process) करता है तथा परिणामों (Results) को आउटपुट (Output) के रूप में हमे प्रदान करता है। यह एक ऐसा आधुनिक यंत्र है जो अनेक कार्य को काफी तेजी और सरलता से करता है। अब आपके मन में यह सवाल जरुर आ रहा होगा की यह डाटा क्या है? (What is Data in Hindi) तो चलिए थोड़ा डेटा के बारे में भी जानते हैं।
डाटा क्या है? (What is Data in Hindi)
डेटा से हमारा मतलब है किसी भी तरह की जानकारी यानी इनफार्मेशन। डेटा (Data) कुछ भी हो सकता है जैसे कि टेक्स्ट (Text), नंबर (Number), ऑडियो (Audio), वीडियो (Video) और चित्र (Image) आदि। डेटा को “सूचना (Information)” भी कहा जाता है या सरल शब्दों में कहें तो कि सूचना ही “डेटा” है।
जब हम कंप्यूटर को इनपुट डेटा देते हैं और कंप्यूटर इसे प्रोसेस करता है और इसे आउटपुट डेटा में परिवर्तित करता है। जो उपयोगकर्ता के लिए उपयोग करने योग्य होता है, तब वह सूचना (Information) होती है। अर्थात प्रोसेस्ड डेटा के आउटपुट को सूचना कहा जाता है।
जैसा कि हमने ऊपर पढ़ा हैं कंप्यूटर शब्द लैटिन भाषा “Computare” से बना है जिसका अर्थ है गणना करना। तो कंप्यूटर का मतलब है – गणना करने वाला। मुख्य रूप से कंप्यूटर का आविष्कार (Invention) गणना उद्देश्यों के लिए किया गया था लेकिन वर्तमान में इसका कार्य क्षेत्र अधिक विस्तृत और व्यापक हो गया है इसलिए इसे “संगणक” या “अभिकलित्र” कहा जाने लगा है।
यदि इसे सरल भाषा में परिभाषित किया जाए तो यह कहा जा सकता है की कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका उपयोग गणना, प्रक्रिया, यांत्रिकी, अनुसंधान, शोध आदि में किया जाता है। कंप्यूटर हार्डवेयर (Hardware) और सॉफ्टवेयर (Software) का एक संयोजन होता है जो डेटा को सूचना में परिवर्तित करता है।
पॉवरपॉइंट क्या है इसे कैसे सीखे?
MS Office 2007 Kya Hai In Hindi- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007 की पूरी जानकारी
कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है? ( What is The Full Form of Computer in Hindi )
यदि आप कंप्यूटर को ध्यान से देखते हैं तो आप पाएंगे कि कंप्यूटर उपयोगकर्ता के लिए आउटपुट परिणामों का उत्पादन करने के लिए हार्डवेयर उपकरणों (Hardware Devices) और सॉफ़्टवेयर (Software) के आपसी समन्वय की एक प्रणाली के तहत काम करता है। ‘कंप्यूटर‘ शब्द अंग्रेजी के आठ अक्षरों से बना है जो इसके अर्थ को और अधिक व्यापक बनाता है।
- C – Commonly (कॉमनली) आमतौर पर
- O – Operated (ऑपरेटेड) परिचालन
- M – Machine (मशीन) मशीन
- P – Particularly (पर्टिक्युलर्ली) विशेष रूप से
- U – Used for (यूस्ड फॉर) इस्तेमाल के लिए
- T – Technical (टेक्निकल) तकनीकी
- E – Education and (एजुकेशन एण्ड) शिक्षा और
- R – Research (रिसर्च) अनुसंधान/ खोज
कंप्यूटर किस प्रकार कार्य करता है? या कैसे कार्य करता है?
कंप्यूटर मानव द्वारा बनाया गया सबसे शक्तिशाली और बहुउद्देशीय उपकरण है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो तीन बुनियादी कार्य करता है। यानी इनपुटिंग (Inputing), प्रोसेसिंग (Processing) और आउटपुटिंग (Outputing)।
- इनपुट (Input): कंप्यूटर को भेजी जाने वाली कमांड (Command) या डेटा (Data) को इनपुट कहा जाता है।
- प्रोसेसिंग (Processing): कंप्यूटर द्वारा हार्डवेयर (Hardware) और सॉफ्टवेयर (Software) की सहायता से की जाने वाली प्रोसेसिंग (Processing) जिसके परिणामस्वरूप आउटपुट (Output) प्राप्त होता है उस प्रक्रिया को प्रोसेसिंग कहा जाता है।
- आउटपुट (Output): कंप्यूटर द्वारा प्राप्त परिणाम (Result) को आउटपुट कहा जाता है।
- स्टोरेज (Storage): विभिन्न स्टोरेज डिवाइस (Storage Device) जैसे हार्ड डिस्क, सॉलिड-स्टेट ड्राइव, पेन ड्राइव, ऑप्टिकल डिस्क आदि का उपयोग करके कंप्यूटर द्वारा प्राप्त परिणामों को सुरक्षित करने के प्रक्रिया को स्टोरेज कहा जाता है।
कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है? Types Of Computer In Hindi
Based on Size ( आकार के आधार पर )
कंप्यूटर मानवजाती की उज्ज्वल रचनाओं में से एक है। कंप्यूटर विभिन्न प्रकार की क्षमताओं और आकार के होते है। कंप्यूटर का वर्गीकरण कंप्यूटर के उपयोग, स्पीड, और साइज पर आधारित है। कंप्यूटर मुख्यता चार प्रकार के होते है।
- Microcomputer
- Minicomputer
- Mainframes
- Supercomputer
Micro Computer ( माइक्रो कंप्यूटर )
Micro Computer को भी personal कंप्यूटर के रूप में जानते है। यह एक डिजीटल कंप्यूटर है जो माइक्रोप्रोसेसर पर काम करता है। Microcomputer व्यक्तिगत users के लिए छोटा सा डिजिटल उपकरण या मशीन है। औसत लोग जिनको कंप्यूटर का basic ज्ञान है वो microcomputer का उपयोग कर सकते है। Home और Office में व्यक्ति microcomputer का ज्यादा उपयोग करते है।
यह एक सस्ता कंप्यूटर है जो आपके द्वारा दिये गए कार्यो को पूरा करता है जैसे word processing, desktop publishing और accounting. यह Spreadsheets और database management applications को चलाने के लिए भी उपयोगी है।
Microcomputers का ज्यादातर उपयोग मनोरंजन के लिए जैसे गेम खेलने, गाना सुनने, और मूवीज देखने के लिये किया जाता है। इंटरनेट का उपयोग करने के लिए microcomputer का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
Mini Computer ( मिनी कंप्यूटर )
Mini Computer मध्यम आकार का multiprocessing और multi-user कंप्यूटर होता है। multiprocessing एक निश्चित समय पर multi programs चलाने की प्रक्रिया होती है। mini computer एक मध्यम range का कंप्यूटर है। इसे mid-range सर्वर के रूप में भी जाना जाता है। mini computer microcomputer और mainframe कंप्यूटर के बीच मे आते है।
इसका उपयोग Bussiness Organizations में एकाउंट्स का finance data और applications के रखरखाव के लिए किया जाता है। minicomputer अधिक पॉवरफुल होते है और यह microcomputer के साथ अनुकूल ( compatible ) होते है। minicomputers, manufacturing processes और scientific research में छोटी कंपनियों के लिए ideal है। microcomputer की तुलना में minicomputer बड़े होते है।
Mainframe Computer ( मेनफ़्रेम कंप्यूटर )
शुरुआत में mainframe पूरे कमरे या फर्श में बने विशाल कंप्यूटर थे। mainframes का उपयोग कंपनियों में बड़े सिस्टम के सेन्टर के रूप में करने के लिए किया जाता था। इन्हें distributed computing के बजाय centralized computing के purpose को पूरा करने के लिए बनाया गया था। computing के क्षेत्र में विकास के साथ mainframes का साइज कम हो गया है और कार्यक्षमता भी बढ़ गयी है।
अब mainframe computing नेटवर्क में distributed users और छोटे servers का काम करते है। mainframe को enterprise servers के रूप में भी जाना जाता है। mainframe बहुत बड़े और महंगे कंप्यूटर्स होते है। mainframe का इस्तेमाल दुनिया भर में बड़ी कंपनियों में किया जाता है। mainframe का इस्तेमाल सरकारी संस्थाओं में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
Super Computer ( सुपर कंप्यूटर )
Super Computer सबसे महंगे और सबसे तेज type के कम्प्यूटर होते है। Supercomputers High speed Data Processing में माहिर या विशेषज्ञ होते है। बड़ी मात्रा में calculation का हल करने बाले applications supercomputers का इस्तेमाल करते है।
इनमे से कुछ applications है molecular chemistry, nuclear research, weather reports और advance physics होते है। supercomputer single या multiple कंप्यूटर हो सकता है। एक से अधिक कंप्यूटर सिस्टम में, सुपर कंप्यूटर में कई कंप्यूटर होते हैं जो एक प्रणाली के रूप में समानांतर में काम करते हैं।
सुपर कंप्यूटर से लाभ उनकी गति से है जो किसी अन्य प्रकार के कंप्यूटर से ज्यादा पॉवरफुल या बेजोड़ है। सुपर कंप्यूटर का एक बड़ा नुकसान यह है कि वे अपने काम के दौरान बड़ी मात्रा में गर्मी उत्पन्न करते हैं। इसीलिए सुपरकंप्यूटर्स को ठंडा करने के लिए प्रभावशाली cooling का प्रयोग किया जाता है।
कार्यप्रणाली के आधार पर (Based on Work)
एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
एनालॉग कंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर सिस्टम होते हैं जो दबाव (Pressure), तापमान (Temperature), वोल्टेज (Voltage), गति (Speed) आदि जैसी मात्राओं को मापते हैं। एनालॉग कंप्यूटर भौतिक मात्राओं (Physical Quantities) को मापने के लिए जाने जाते हैं जो लगातार बदलते रहते हैं। एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरणों में वोल्टमीटर (Voltmeter) और अमीटर (Ammeter) शामिल हैं।
डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
डिजिटल कंप्यूटर वैसे कंप्यूटर सिस्टम हैं जो कि एनालॉग कंप्यूटर के विपरीत बाइनरी नंबर सिस्टम (Binary Number System) का उपयोग करते हैं। दूसरे शब्दों में डिजिटल कंप्यूटर में सभी डेटा को 0 और 1 के रूप में प्रोसेस किया जाता है। यह कंप्यूटर का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला प्रकार है।
आज डिजिटल कंप्यूटर ने एनालॉग कंप्यूटर की जगह ले ली है। डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण डेस्कटॉप (Desktop), पर्सनल कंप्यूटर, वर्कस्टेशन (Workstation), टैबलेट (Tablet) आदि हैं।
हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
हाइब्रिड कंप्यूटर जैसा कि नाम से पता चलता है एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer) के साथ-साथ डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer) का भी काम कर सकता है। हाइब्रिड कंप्यूटर में एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर दोनों की कार्यक्षमता होती है। हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक गणना (Scientific Calculations) के लिए, बड़े उद्योगों (Large Industries) में और रक्षा प्रणालियों (Defense Systems) में किया जाता है।
7 Best AI Websites- फोटो और इमेज Editing के लिए AI Online Tools
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न- ( FAQs )
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की तार्किक गणनाओं के लिए किया जाता है। जो डेटा को स्वीकार करता है, उसे स्टोर करता है तथा निर्देशो के अनुसार उसकी प्रोसेसिंग करता है और हमे आउटपुट प्रदान करता है।
कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?
COMPUTER का फुल फॉर्म होता है Commonly Operated Machine Particularly Used for Technology Education and Research जिसे हिंदी में कॉमनली ऑपरेटिंग मशीन पर्टिकुलरली यूज़ड फॉर टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च पढ़ा जाता है।
कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कैसे हुयी?
Computer” शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के ‘Computare’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है – गणना करना। कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहा जाता है।
डाटा क्या है?
डेटा से हमारा मतलब है किसी भी तरह की जानकारी यानी इनफार्मेशन। डेटा (Data) कुछ भी हो सकता है। डेटा को “सूचना (Information)” भी कहा जाता है या सरल शब्दों में कहें तो कि सूचना ही “डेटा” है।
कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?- Defination of Computer
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका उपयोग गणना, प्रक्रिया, यांत्रिकी, अनुसंधान, शोध आदि में किया जाता है। कंप्यूटर हार्डवेयर (Hardware) और सॉफ्टवेयर (Software) का एक संयोजन होता है जो डेटा को सूचना में परिवर्तित करता है।
कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया?
चार्ल्स बैवेज ने एनालिटिकल (Analytical) और डिफरेंस (Difference) मशीनों का आविष्कार किया था। इसी कारण से “चार्ल्स बैबेज” को कंप्यूटर का पिता कहा जाता है।
कंप्यूटर के जनक कौन है?
“चार्ल्स बैबेज” (Charles Babbage) ने 1822 में पहला मैकेनिकल कंप्यूटर (Mechanical Computer) बनाया था। इसी कारण चार्ल्स बेवेज को कंप्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है।
भारत का पहला कंप्यूटर कब बना?
भारत का पहला कंप्यूटर 1950 में बनाया गया था जो कि TATA INSTITUTE OF FUNDAMENTAL Research ने बनाया था। जिसका नाम TIFRAC था।
भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कब बना?
भारत का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर जुलाई 1991 में बनाया गया था जिसका नाम परम 8000 रखा गया था।
प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कब बना?
पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर सन 1944 में बनाया गया था जो कि जनरल Purpose के लिए जो कि पूरी तरह Programmable और बड़े से बड़े Calculation को Solve कर सकता था। जिसका नाम ENIAC दिया गया था।
कंप्यूटर का पुराना नाम क्या था?
कंप्यूटर का पुराना नाम ENIAC (Electrical Numerical Integrator and Computer) था।
कंप्यूटर का इतिहास कितना पुराना है?
कंप्यूटर का इतिहास लगभग 3000 साल पुराना है जब China ने एक पहले Calculation Machine को बनाया जिसका नाम abacus था।
कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है-Types of Computer
आकार के हिसाब से कंप्यूटर 4 प्रकार के होते है- ( माइक्रो कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर, मेनफ़्रेम कंप्यूटर, सुपर कंप्यूटर ) और कार्यप्रणाली के आधार से कंप्यूटर 3 प्रकार के होते है- ( एनालॉग कंप्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर, हाइब्रिड कंप्यूटर )
निष्कर्ष
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको Computer Kya Hai In Hindi, कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?, कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है? के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आई होंगी, तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताए। तथा आशा करते है दोस्तों आपको कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?, कंप्यूटर के जनक कौन है?, कंप्यूटर का इतिहास क्या है? के बारे में दी गयी जानकरी से आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा।
अगर आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमे कमेंट करके जरुर बताए ताकि हम अपने आर्टिकल की गुणबत्ता में और भी अच्छा सुधार कर सके। लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमें सोशल मीडिया Facebook, Pinterest, Telegram, Google News इत्यादि पर जरुर फॉलो करे, ताकि कोई भी जानकारी आपको सबसे पहले मिले।